भवाली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू बीजेपी नेता अपर्णा यादन ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। मंदिर समिति के प्रदीप साह भ्यु ने उन्हें दर्शन कराकर कैंची धाम मन्दिर के सुबह से शाम तक आरती पूजा की जानकारी दी। अपर्णा ने बाबा की शिला में माथा टेक ध्यान लगाया। देश की सुख शांति के लिए प्राथना की। म अपर्णा ने पदाधिकारियों को बताया कि कैची धाम आकर मानसिक शांति मिलती है। नदी किनारे प्राकृतिक सौंदर्य से मन प्रसन्न हो जाता है। बताया कि वह पहले भी आई थी। इस बार फिर बाबा ने बुलाया और दर्शन करने आ गई। कैंची मन्दिर समिति के प्रदीप साह भयु ने कहा कि उन्होंने दर्शन कर देश के लिए प्राथना की। मन्दिर में आधा घण्टा रहने के बाद वह वापस गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

