भवाली। नगर के नैनीताल रोड़ में भजापा की लोकसभा चुनाव को।लेकर बैठक की गई। मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती की अध्यक्षता में बैठक की गई। नैनीताल विधानसभा विस्तारक संजेश मेहता ने बूथ लेवल में काम करने, व जन सम्पर्क कर लोगो की समस्याओं को सुनने के साथ उन्हें प्रधानमंत्री की योजनाओं से जोड़ने के लिए बताया गया। वही लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अभी से बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई। इस दौरान पवन भाकुनी, मनमोहन निगलटिया, अंशुमान दफोटी, आशुतोष चन्दोला, नंद किशोर पाण्डे, हेम उप्रेती, विक्रम क्वीरा आदि कार्यकर्ता रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

