बीजेपी सरकार अपने गैर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं पर लगाम कसें, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें
  • पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बिगड़े बोल पर भड़की महिला कांग्रेस

भवाली। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वरिष्ठ कांग्रेसी मीना शर्मा के चरित्र को लेकर अपशब्द कहे है। जिसका ऑडियो वायरल हुआ है। कहा कि अत्यंत दुखी और व्यथित मीना शर्मा ने राजकुमार ठुकराल के परिवार की महिलाओं से ठुकराल के अमर्यादित भाषा रोकने और उन्हें संभालने का आह्वान किया है। कहा इससे पूर्व में भी राजकुमार ठुकराल कई बार महिलाओं के ऊपर अपमान जैसी घटनाओं में लिप्त पाए गए हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने गैर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं पर लगाम कसें। और समाज में मातृशक्ति- मां , बहनों, को उनके उचित स्थान देकर सम्मान दें। राजकुमार ठुकराल जैसे भाजपाई कार्यकर्ताओ पर अमर्यादित भाषा, अपशब्द कहने वालों लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
बिष्ट ने कहा कि बीजेपी सरकार के ऐसे नेताओं ने राजनीति को बिल्कुल निचले स्तर पर ला खड़ा किया है। जिससे राजनीति और मानवता शर्मसार हुई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page