भाजपा ने विभित्र मोर्चों और विभागों में 42 नेताओं को जिम्मेदारी दी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभित्र मोर्चों और विभागों में 42 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

इस नई टीम में पौड़ी गढ़‌वाल की दीप्ति रावत, बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा का नेतृत्व रुचि भट्ट को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आठ नेताओं को मिली है। इनमें देहरादून महानगर के अनिल गोयल, नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट उधमसिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण के पूर्व विधायक पठीश्वरानंद कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट रुड़‌की के राकेश गिरी ओर उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान शामिल है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page