हल्द्वानी में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने कराया झोड़ा उत्सव, लोक संस्कृति की दिखी रंगारंग झलक
हल्द्वानी। भाजपा उत्तराखंड के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से हल्द्वानी में झोड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली। कलाकारों ने झोड़ा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने संबोधित कर लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता, सह संयोजक विनोद भट्ट, जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, जिला सह संयोजक कैलाश चंद्र जोशी, प्रियंका जोशी सहित प्रकोष्ठ की पूरी टीम मौजूद रही।
आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। झोड़ा उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति का आनंद लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

