भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से उम्मीदवार घोषित किया

ख़बर शेयर करें

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से रविवार को जारी की गई 15 राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में उनके नाम का ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

विदित है की राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा था की अनिल बलूनी को पार्टी राज्यसभा का एक और कार्यकाल दे सकती है। पर पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ही राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। भट्ट भाजपा के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और विद्यार्थी परिषद से उन्होंने कई अहम जिम्मेदारी निभाई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page