राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाषण, कविता, गीत इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो अजरा परवीन द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य द्वारा छात्र/ छात्राओं को महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के आदर्शो पर चलने को प्रेरित किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य, गीत, कविता इत्यादि में छात्र छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। एनएसएस प्रकोष्ठ के प्रभारी के नेतृत्व में स्वयं सेवियों द्वारा परिसर में शिविर लगा कर स्वच्छता कार्य किया गया। ई रक्त दान जागरूकता अभियान प्रभारी ने बताया कि 2 अक्तूबर तक ई रक्तदान कोष में महाविद्यालय के सभी छात्र/ छात्राओं का पंजीकरण करा दिया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवम कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं में महेंद्र सिंह, कंचन, रोशनी, निकिता, ज्योति और छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

