भवाली, रामगढ़ ओखलकांडा, धारी में सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा जरूरी,उज्वल्ला में 318 मिल रही सब्सिडी

ख़बर शेयर करें
  • इंडेन ने शुरू किया अंगूठे और आंख के बायोमेट्रिक प्रमाण लेने का कार्य

-भवाली, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ में है कुल 14 हजार कनेक्शन

भवाली। भवाली इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को 18 रुपये सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करना जरूरी होगा। इसके लिए गैस एजेंसी के कार्यालय में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। ई केवाईसी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी से भी वंचित रहना पड़ सकता है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करने के लिए वितरक के पास जाकर उन्हें ई केवाईसी करवाना होगा। इसके लिए इंडेन गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं को अंगूठा या आंख के माध्यम से बायोमेट्रिक का काम किया जाना है।भवाली इंडेन गैस एजेंसी की ओर से मिली जानकारी अनुसार अब तक 46 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी की है। बताया कि पहल योजना से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आईडी, आधार नंबर और बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड के माध्यम से जोड़ा गया था। इसके बाद से उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि आनी शुरू हुई थी। लेकिन, अब उज्ज्वला योजना के अलावा सामान्य ग्राहकों को भी ई-केवाईसी करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर सब्सिडी से उपभोक्ताओं को वंचित रहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

उज्ज्वला योजना में 318 रुपये की सब्सिडी

वर्तमान में उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर पर 318 रुपये सब्सिडी दी जाती है। सामान्य उपभोक्ताओं को 18 रुपये सब्सिडी दी जाती है। कुल 14 हजार ऐक्टिव कनेशन है। सब्सिडी की राशि गलत खाते में न जाए इसके लिए प्रमाणीकरण की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

उज्ज्वला 2050, सामान्य के 11 हजार 950 कनेक्शन

भवाली, रामगढ़, धारी, ओखलकांडा में इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उज्ज्वला योजना के 2050 कनेक्शन हैं। जबकि, सामान्य गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 11 हजार 950 है। दोनों ही योजनाओं के कनेक्शनधारियों को केवाईसी कराना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

उज्ज्वला योजना के अलावा सामान्य ग्राहकों को भी ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। धारी, रामगढ़, ओखलकांडा भवाली में उज्ज्वला और सामान्य कनेक्शन के अब तक 11950 उपभोक्ताओं है। 46 की ई-केवाईसी कराई है। 14 हजार ऐक्टिव कनेक्शन है। उपभोक्ता आधार ओटीपी व बायोमेट्रिक से भी प्रमाणीकरण किया जा सकता है।

दीपा पाटनी, प्रबंधक, गैस एजेंसी भवाली

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page