भवाली सेनिटोरियम मार्ग में सिरोड़ी गाँव में बिल्डर ने वन विभाग की भूमि में काट दी सड़क

ख़बर शेयर करें

भवाली। बेतालघाट के सिरोड़ी गाँव में रातोरात सड़क काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सड़क काटने की सूचना दी। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दौरान बिल्डर ने अपने निजी स्वार्थ के लिए वन विभाग की भूमि में सड़क काट दी। और जंगल के पेड़ भी काटे गए हैं। ग्रामीणों ने नाम नही छापने की बात कहकर बताया कि बिल्डर लंबे समय से सड़क काटने के फिराक में था। रातो रात 2 सौ मीटर सड़क काट दी गई है। कहा वन विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है। जिससे गाँव के रास्ते को बचाया जा सके। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि सड़क काटने का मामला सामने आया था। टीम को मौके में भेजकर काम रुकवाया गया। और चालान किया गया है। आगे सड़क काटी तो कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page