भवाली में खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ रोड पर सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक टकराने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक चला रहे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात रामगढ़ रोड भवाली में ट्रक संख्या यूके04सीबी-1944 सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक ट्रक के पीछे जा घुसे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। हादसे में बाइक चालक समीर (28) पुत्र अब्दुल अकील निवासी रेहड़, भवाली ट्रक के पीछे फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सीएचसी भवाली पहुंचाया गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल समीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे विक्की कुमार (26) निवासी चौरसा, रातीघाट को उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page