भवाली में बाइक चोरी, पुलिस से खोजबीन की लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के चुंगी क्षेत्र के व्यापारी रितेश कुमार ने पुलिस से बाइक खोजने की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह देर शाम चुंगी के पास अपनी दुकान बंद कर घर नगारी गाँव को आने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उसी बीच कोई उनकी बाइक चोरी कर ले गया। उन्होंने कहा कि काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नही मिली। उन्होंने पुलिस से बाइक खोजबीन करने में मदद की गुहार लगाई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page