दिल्ली धमाका मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता, साजिशकर्ता पकड़ा

ख़बर शेयर करें

दिल्ली धमाका मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली से एक कश्मीरी युवक को गिरफ्तार किया। उस पर आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी के साथ मिलकर धमाके की साजिश रचने का आरोप है।

हमले में इस्तेमाल की गई कार गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद अली के नाम पर पंजीकृत थी। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद शहर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के अनुसार, आमिर जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है और उसने कथित आत्मघाती हमलावर उमर के साथ मिलकर हमले की योजना तैयार की थी। आमिर कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसका धमाका करने के लिए इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

फरीदाबाद से दो को हिरासत में लिया : इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसियों ने हरियाणा के नूंह में डॉ. उमर को किराए पर कमरा देने के मामले में मकान मालिक को शनिवार रात हिरासत में ले लिया। जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. उमर ने धमाके से 10 दिन पहले नूंह की हिदायत कॉलोनी में दस दिन के लिए किराये पर कमरा लिया था। यह मकान अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े इलेक्ट्रिशियन की साली का है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन और मकान मालकिन के बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली रामलीला कमेटी ने जताया जनता का आभार, देवी मंदिर में होगा तिलपात्र और भंडारा

पूछताछ के बाद चार को छोड़ा : पुलिस ने लावारिस मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद डॉ. उमर के संपर्क में रहने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया था। नूंह से ही विस्फोटक सामग्री की खरीद-फरोख्त हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण फिलहाल इन चार लोगों को छोड़ दिया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page