भवाली से बड़ी खबर भाजपा में बने रहेंगे व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर निकाय चुनाव के बीच पार्टियां लगातार अपनो को मनाने के लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भवाली में नाराज जिला कार्यकारिणी सदस्य व व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे से मिलकर पार्टी में बने रहने के लिए कहा है। जिस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि वह लगातार पार्टी के हित मे कार्य करते आये हैं। लेकिन कुछ लोगो के व्यवहार से उन्हें नाराजगी है। कहा कि जैसे पहले पार्टी के लिए कार्य किया है आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या का आभार जताया। कहा कि लगातार प्रदेश व क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page