बड़ी खबर::बिना डीएससी के उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी गैस

ख़बर शेयर करें

भवाली में बिना डीएससी के उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी गैस

भवाली। गैस उपभोक्ताओं को अब बिना डीएससी के गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।
गैस गोदाम प्रबंधक राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि अब गोदाम से सीधे सिलेंडर वितरण नहीं किया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में तय तिथि पर ही गैस सिलेंडर भरवाना होगा। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था को पारदर्शिता और सही वितरण सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है।
फिलहाल गैस एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और समय पर अपने क्षेत्र से ही गैस प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page