बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभाग बांटे

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था। स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य शिक्षा सुबोध उनियाल को सौंप कर उनका कद बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम एचएमटी अमृतपुर बाईपास से जाम से मिलेगी निजात: कैड़ा

सरकारी योजनाएं

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page