ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनआई एक्ट का फरार वारंटी गिरफ्तार
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनआई एक्ट के एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को थाना मुखानी क्षेत्र के आदर्श नगर, पीली कोठी, गली नंबर-4 स्थित एक किराये के मकान में दबिश दी। यहां से फरार वारंटी गौरव आनंद पुत्र सेवाराम, निवासी गांधीनगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 1958/2023 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत माननीय न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी मंगलपड़ाव प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की और कांस्टेबल संतोष बिष्ट शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

