अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
रामनगर, 23 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग ने गुरुवार को रामनगर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि थारी के जंगलों में अवैध शराब की भट्ठियां संचालित होने की शिकायत मिलने पर विभागीय टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई अवैध भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया गया।
दबिश के दौरान टीम ने मौके से लगभग 1500 किलोग्राम लाहन (कच्चा माल) और एक रबर ट्यूब में भरी करीब 32 लीटर अवैध शराब भी बरामद की।
इस अभियान में आबकारी निरीक्षक उमेद पाल, अल्का, हेमंत गोस्वामी सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page