भवाली गाँव के जनता दरबार में पेयजल समस्या पर बिफरे ग्रामीण

ख़बर शेयर करें

भवाली। गुरुवार को बेतालघाट के भवाली गाँव में तहसीलदार मनीषा मरकाना ने जनता दरबार में लोगो की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या पर अधिकारियों को लंबे हाथ लिया। उन्होंने कहा एक महीने से पानी नही आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में विभाग पानी नही दे पा रहा है। बिल हमेशा आता है। कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नही होगा तो ग्रामीणों को आगे कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वही पेंशन आदि कई समस्याओं का मौकेपर समाधान किया गया। तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि पेंशन, पेयजल, सड़क, लाईट की समस्याएं ग्रामीणों ने जनता आपके द्वार कार्यक्रम में बताई कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। और पेयजल समस्या के लिए जल्द अधिकारियों से निरीक्षण कर निस्तारण को कहा है।
इस दौरान ग्राम प्रधान ज्योति बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट, यशवंत सिंह, गोपाल सिंह, नैन सिंह इंद्रा देवी, ममता बिष्ट आदि ग्रामीण रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page