भवाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चोटिल, हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें

भवाली। सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे हैं। शुक्रवार रात नगर के रानीखेत रोड़ में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगो को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के दुकानदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। स्थानीय दुकानदार सुरेश उप्रेती नें पुलिस को तहरीर लिख कहा कि भूपेंद्र सिंह 20 पुत्र हीरा सिंह, अपने दोस्त महेश के साथ शुक्रवार देर रात कैंची के आस पास खाना खाने गया था। वापस भवाली आते समय दूध डायरी के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो को सर में गंभीर चोट लग गई। दुकानदारों की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों युवक उनकी दुकान में काम करते हैं। देर रात खाना खाने कैची धाम चले गए थे। वापस आते समय हादसा हुआ है। कहा कि भूपेंद्र के सर में ज्यादा चोट लगी है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। महेश के सर में टांके लगे हैं।
चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश कुमार ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page