नगर के रेहड़ निवासी भुविक भट्ट पुत्र यतींद्र भट्ट
ने हल्द्वानी में आयोजित यूनिवर्सल चैलेंजर ट्रॉफी जूडो
कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया हैl वर्तमान में भुविक मुरादाबाद में रह रहे हैंl बता दें कि
15 अक्टूबर को 16 यूनिवर्सल चैलेंजर ट्रॉफी जूडो कराटे चैंपियनशिप मेहरा कॉम्प्लेक्स हल्द्वानी में अयोजित हुई थीl जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बच्चों ने भाग लियाl प्रतियोगिता का आयोजन औरों फाउंडेशन ने किया थाl जिसमें भुविक (कृष्णा) ने अपनी प्रतिद्वंदी रामपुर और नैनीताल को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

