भीमताल के लांस नायक का मुंबई में निधन

ख़बर शेयर करें

सेना की रक्षा एवं सुरक्षा कोर में तैनात भीमताल निवासी लांस नायक सुनील थापा का बीते मंगलवार को बीमारी के चलते मुंबई में निधन हो गया। बुधवार को उनके शव को भीमताल लाया गया। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

इस दौरान रक्षा एवं सुरक्षा कोर के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुनील थापा को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने लांस नायक अमर रहे के नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि 45 वर्षीय सुनील थापा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनका निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका शव गोरखपुर स्थित आवास पर पहुंचा। सुनील अपने पीछे तीन बच्चों और पत्नी को रोता हुआ छोड़ गए। क्षेत्र के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया। इस दौरान कानूनगो नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page