भीमताल हरेले मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग

ख़बर शेयर करें

भीमताल। वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश सेमवाल अक्की ने भीमताल में लगने वाले लोकपरक हरेले मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि भीमताल में लगने वाला हरेला मेला अत्यंत प्राचीन समय से लगातार आयोजित होता आया है। इस मेले में दूर दूर से दुकानदार व आम जनता यहां आती हैं। राजकीय मेला आयोजित होने पर आम जनता को सभी सुविधाएं प्राप्त होगी। कहा इसके लिए मुख्यमंत्री को जल्द ज्ञापन सौपा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page