भीमताल विधानसभा को सूखाग्रस्त घोषित करने की माँग की

ख़बर शेयर करें

धारी।
भीमताल – विधानसभा से कांग्रेस नेता मनोज शर्मा व प्रताप बर्गली ने “मुख्य विकास अधिकारी” को ज्ञापन प्रेषित किया ।, ज्ञापन में कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहाँ कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत धारी ब्लॉक के मनाघेर् ग्राम सभा के काश्तकारों को “किसान सम्मान निधि” से वंचित किया गया है , जबकि पूर्व में सारी औपचारिकताये पूरी करने के बाद उनकी सम्मान निधि की फाइलें स्वीकृत की गई और कुछ किश्तें आईं भी , फिर अचानक बिना किसी कारण के “किसान सम्मान निधि”बंद कर दी गई है । उन्होंने माँग की , कि तत्काल काश्तकारों की सम्मान निधि को सुचारू किया जाय ।
मनोज शर्मा ने पूरी भीमताल विधानसभा को “सूखाग्रस्त” घोषित करने की माँग की ।।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रणाम बर्गली ने कहाँ कि पूरी विधानसभा सूखे की चपेट में है पर्वतीय किसान कभी अनावृष्टि व कभी अतिवृष्टि से परेशान है , फल पट्टी में पौधों की रोपाई का सीजन समाप्त होने को है बारिश नही होने की वजह से किसान फलदार पौधों की रोपाई नही कर पा रहे है । दूसरी तरफ फसलें भी चौपट हो चुकी है । इसलिए पूरी विधानसभा को सूखग्रस्त घोषित किया जाय ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page