हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर भीमताल को ले जा रहे स्मैक तस्कर को थाना भीमताल पुलिस टीम ने 9 ग्राम स्मैक के साथ किया गया गिरफ्तार
श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरुद्ध अभियान प्रचलित है।
इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के दिशा निर्देशन, श्री नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी भवाली के कुशल पर्यवेक्षण एवं श्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष थाना भीमताल के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी सलरी उप निरीक्षक जसबीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा तथा चौकी पुलिस कर्मियों के साथ चौकी सलरी बैरियर में प्रतिदिन की भांति वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान हल्द्वानी की ओर से एक काले रंग की स्कूटी UK04 K 3608 आ रही थी जो पुलिस को देख पीछे भागने लगा पुलिस कर्मियों द्वारा उसको पकड़ा गया तथा उससे भागने का कारण पूछा तथा उसकी तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब में पारदर्शी पन्नी में सफेद पदार्थ निकला जिसे सूंघा तो स्मैक प्रतीत हो रही थी उपनिरीक्षक जसवीर सिंह द्वारा उसे तराजू से तोला गया तो उसका वजन 09 ग्राम निकलावाहन चालक अरशद पुत्र अशरफ निवासी इंद्रानगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी कब्जे से कुल 09ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिसे उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया जिस संबंध में उक्त चरस तस्कर के विरुद्ध थाना भीमताल में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूछताछ पर पता चला की वह स्मैक हल्द्वानी से भीमताल को ले जा रहा था।
पुलिस टीम के सदस्यों में
1 उप निरीक्षक श्री जसबीर सिंह चौकी सलरी
2 उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा थाना भीमताल
3 आरक्षी प्रकाश चंद्र थाना भीमताल
4 आरक्षी अरविंद राणा थाना भीमताल
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

