भवाली। भवाली की बेटी ने लोअर पीसीएस परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिरोड़ी गांव निवासी प्रज्ञा तिवारी पुत्री नवीन चन्द्र तिवारी माता कुसुम तिवारी का लोवर पीसीएस परीक्षा 2021 में डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ है। उनके चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजन रिश्तेदारों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, मित्रों तथा गुरू जनों को दिया। कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय सुयालबाड़ी व उच्य शिक्षा एमबीपीजी हल्द्वानी से हुई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

