भवाली चाय बागान में सबसे अधिक तीन महीनों में होता है उत्पादन

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्यामखेत चाय बागान आज पहचान का मोहताज नही है। हर वर्ष देश विदेश के लाखों सैलानी चाय की चुस्कियों के लिए चाय बागान का भृमण करते हैं। वर्ष में तीन महीने जुलाई अगस्त सितंबर में सबसे अधिक 60 फीसदी चाय का उत्पादन बागान में होता है। जिससे ब्लैक टी बनाकर देश विदेशों को भेजी जाती है। और लाखों की आय चाय बोर्ड को होती है। बागान में इन दिनों 100 से अधिक लोग प्रकृति का आंनद लेने पहुँच रहे हैं। शनिवार को 125 पर्यटकों ने चाय बागान का दीदार किया। प्रबंधक नवीन चन्द्र पाण्डे ने बताया कि साल में सबसे ज्यादा उत्पादन इन्ही तीन महीनों में होता है। हर वर्ष लाखो की चाय उत्पादित की जा रही है। पर्यटक भी बागान की सैर करते हैं। श्यामखेत बागान में 35 महिलाएं 7 पुरुष कर्मी पत्तियों को तोड़ने का काम करते है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page