भवाली के अरशान का अंडर 14 उत्तराखंड क्रिकेट टीम में हुआ चयन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के अरशान का उत्तराखंड की अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अरशान नगर के समर रेजीडेंसी में रहते है। उनके पिता साजिद खान वायु सेवा से सेवानिवृत्त है, व बीसीसीआई से ए सार्टिफिकेट प्राप्त कोच है। वह इन दिनों हल्द्वानी में यंग बॉयस एकेडमी चलाते है। उनकी माता रुबीना अध्यापिका है। अरशान ने बताया कि वह उत्तराखंड के साथ ही आगे चलकर देश का नाम रोशन करना चाहते है। अरशान नगर के एक स्कूल में कक्षा 8 के छात्र है, उनके शिक्षकों ने बताया कि अरशान खेल के साथ पढ़ाई में भी अपना अच्छा प्रदर्शन देते है। लोगो ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page