राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह
कनकर
देश लोक चेतन
युवा हस्ताक्षर रिपोर्टर
नैनीताल की कवयित्री प्रियंका जोशी हुई सम्मानित, देशभक्ति रचनाओं ने बांधा समां
बरेली। राष्ट्रीय कवि संगम एवं राकेश लोक चेतना संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बदायूं रोड स्थित जितेंद्र अग्रवाल के संस्थान पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल से पधारी कवयित्री प्रियंका जोशी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंतनगर से आए स्वयं सुरक्षा अभियान के अध्यक्ष रजनीश पांडे एवं महानगर प्रचारक मयंक साधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक डॉ. राजीव सक्सेना ने की, जबकि संचालन रोहित राकेश ने किया। कवि सम्मेलन में विश्वजीत निर्भय, कमलकांत श्रीवास्तव, वंदना शरद, प्रेमलता रोली, देशपाल सिंह, नितेश कपूर और रामकुमार कोहली ने काव्य पाठ किया। वंदना शरद ने कहा- स्वतंत्रता के हवन कुंड में एक चिंगारी लाई हूं। रोहित राकेश ने देशभक्ति की पंक्तियां पढ़ते हुए कहा- कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए, वतन हमेशा ही आबाद चाहिए। कवयित्री प्रियंका जोशी ने वीर रस से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत करते हुए कहा- वीर जवानों जाग उठो, तुमको बढ़ते जाना है। विश्वजीत निर्भय ने सनातन संस्कृति पर आधारित रचना से श्रोताओं को प्रभावित किया। कार्यक्रम में गंगा समग्र के अखिलेश सिंह सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। अंत में जितेंद्र अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

