फागोत्सव में भवाली की माँ नंदा-सुनंदा टीम रही उपविजेता
रानीखेत। सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा आयोजित फागोत्सव में महिला होली प्रतियोगिता के दौरान भवाली नगर की माँ नंदा-सुनंदा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
भवाली की टीम ने “पहाड़ से पलायन” विषय पर आधारित स्वांग प्रस्तुत कर सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा। भावनात्मक और यथार्थपरक प्रस्तुति ने दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल को भी भावविभोर कर दिया। टीम की सामूहिक तालमेल, पारंपरिक वेशभूषा और सशक्त संदेश ने कार्यक्रम में विशेष छाप छोड़ी।
माँ नंदा-सुनंदा टीम में हेमा जोशी, रुचि बेलवाल, निशा साह, सुषमा रावत, शिवानी श्रीवास्तव, पूजा बोरा, पप्पी सती, पुष्पा बिष्ट, मोना कांडपाल और पुष्पा टम्टा शामिल रहीं। टीम की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

