भवाली टैक्सी यूनियन ने पार्किंग का किराया कम करने की मांग की

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी के नेतृत्व में टैक्सी वाहन स्वामी चालक ने रोडवेज कार्यशाला में एआरएम मधुसूदन मिश्रा से मिलकर चौराहे में बनी नव निर्मित पार्किंग का किराया कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर में जाम की समस्या कम हो इसके लिए पार्किंग बनाई गई थी। कहा बनने के बाद वाहनो के लिए किराया 110 रुपये कर दिया गया है। कहा कि स्थानीय टैक्सी चालकों की गाड़ियां पार्किंग में खड़ी हो इसके लिए 20 से 30 रुपये किराया होना चाहिए। कहा कि सीजन में विभाग के निर्देशों में पार्किंग को बाहरी पर्यटकों के वाहन के लिए खाली कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 110 किराया होने से पार्किंग में एक भी गाड़ी खड़ी नही हो पा रही है। 8 घण्टे के बाद फिर 110 किराया स्थानीय टैक्सी चालक मालिक नही दे सकता है। जिससे नगर में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने जल्द किराया कम करने की मांग की। वही एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने पत्र लिख आरएम को समस्या बताकर निदान करने की बात कही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page