भवाली। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में कार्यरत कर्मचारी और भवाली निवासी नंदा बल्लभ पालीवाल को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।
लोक भवन नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने नंदा बल्लभ पालीवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पालीवाल जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किए गए।
नंदा बल्लभ पालीवाल स्वास्थ्य विभाग में पिछले 16 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताई और पालीवाल को बधाई दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

