भवाली पुलिस ने चार दिन में ढूंढा खोया मोबाइल

ख़बर शेयर करें

भवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण अभियान के तहत भवाली पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल फोन मात्र चार दिनों में बरामद कर उसके स्वामी को वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2026 को नीरज ने कोतवाली भवाली में अपना मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मोबाइल की तलाश के लिए सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए गुम हुआ मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। रविवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान ने कोतवाली परिसर में नीरज की मौजूदगी में मोबाइल उन्हें सुपुर्द किया। महज चार दिनों के भीतर अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर नीरज ने भवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की। पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page