भवाली पालिकाध्यक्ष ने की आरोपी की फांसी की मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नैनीताल में दुष्कर्म मामले के बाद जिले में आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने नाराजगी जताते हुए नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना जघन्य अपराध है। इसके लिए अपराधी को फांसी की सजा होनी चाहिए। बयान जारी कर कहा कि समाज मे ऐसे लोगो का रहने का अधिकार नही होना चाहिए। अपराधी को ख़ौफ़नाक सजा दी जाए। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि सभी लोग परिवार के साथ है। पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन लगातार शांति व्यवस्था बनाने का काम कर रहा है। अपराधी को पकड़ कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे कई अपराधी और घूम रहे हो सकते हैं। जिनके सीमाग में भूसा भरा होता है। प्रशासन ऐसे लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई करे। जिससे समाज से ऐसे जघन्य अपराधियो को निकाल कर बाहर किया जा सके। और आने वाली पीढ़ी को इस तंज को नही झेलना पड़े।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page