भवाली की माही ने उत्तराखंड में हासिल की 17 वी रैंक
भवाली। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज की छात्रा माही कनवाल ने उत्तराखंड में 17 वी रैंक हासिल कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। माही की 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा माही कनवाल पुत्री मनोज कनवाल निवासी रानीखेत रोड़ भवाली ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय उनकी माता दीपा कनवाल, दीदी मांसी कनवाल व शिक्षकों को जाता है। माही ने 500 में से 481 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। माही ने अंग्रेजी में 99, गणित में 98 विज्ञान 97, सामजिक विज्ञान में 91 और हिंदी में 96 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उज्वल भविष्य की कामना की है। माही के पापा की भवाली रानीखेत रोड़ में चाय की दुकान चलाते हैं। माही की एक छोटी बहन वैष्णवी कनवाल कक्षा 7 में पढ़ती है। उनके पिता मनोज कनवाल ने बताया कि बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। कहा बिना ट्यूशन के माही ने 17 रैंक हासिल की है। कहा परिवार व अपने अन्य भाई बहनों को देख माही ने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मेरी दो बेटियां हैं और बेटिया ही मान बढ़ाएंगी। कहा उन्हें बेटी पर गर्व है। कहा जो हम नही कर पाए हमारी बेटियां करेंगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

