भवाली कोतवाली पुलिस ने पर्यटकों से की अपील

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। 31 और 1 जनवरी को कैंची धाम में भीड़ बढ़ने के बाद शटल सेवा से पर्यटकों को कैची धाम दर्शनो के लिए भेजा जाएगा। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के बाद पर्यटकों के वाहनों को रामलीला मैदान में खड़ा कराया जाएगा। जिसके बाद शटल सेवा से कैची धाम भेजा जाएगा। उन्होंने अपील कर कहा कि जगह कम होने से पर्यटकों को परेशानी ना हो इसके लिए शटल से दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने सभी से अपनी लाइन में चलकर यातायात नियमो का पालन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page