रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ भवाली दुगई स्टेट का माहौल

ख़बर शेयर करें

रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ भवाली दुगई स्टेट का माहौल

भवाली। भवाली दुगई स्टेट में स्माकसेवी चंदू तिवारी के आवास पर आयोजित रामायण पाठ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
रामायण मंडली के दिनेश बहुगुणा ने ताल और साज के साथ सुंदर रामायण पाठ कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भवाली क्षेत्र की जनता ने भी मंडली के साथ रामायण पाठ में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गोविंद तिवारी, मनोज तिवारी, गोविंद भट्ट, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद तिवारी, संजय तिवारी, राजन तिवारी, प्रमोद तिवारी, चारु, दीपू, निकिता तिवारी, मानस तिवारी, रक्षित, काव्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page