भवाली मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट सबके चहेते, बधाईयों देने वालों का लग रहा ताता

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में भाजपा का मण्डल अध्यक्ष से चल रहा इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। नगर में भाजपा ने वर्षो से सक्रिय भूमिका निभा रहे हिमांशु बिष्ट को मण्डल अध्यक्ष चुना है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। हिमांशु वर्षो से सभी कार्यक्रमों व पार्टी कार्यकर्ताओ नेताओ के साथ अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। सभी ने सोशल मीडिया के साथ उनके घर पहुँचकर उन्हें आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। गुरुवार को सुबह से शाम तक उनके आवास में बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। हिमांशु बिष्ट ने कहा कि जिस तरह पार्टी में पूर्व में सक्रिय रहकर कार्य किये हैं। आगे भी उसी तरह कार्य किये जाएंगे। उन्होंने सभी शीर्ष नेताओं का मंडल अध्यक्ष चुनने पर आभार जताया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page