भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में 2 मई को हुए अग्निकांड से करोड़ो के नुकसान को लेकर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौपा है। उन्होंने कहा भवाली बाजार की कई दुकानों व घर मे आग लग गई थी। जिससे करोड़ो का नुकसान भी हुआ है। कहा कि लोगो ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद की मांग की है। सबकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासी होने के कारण परिस्थिति में जनता हु। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोगो को जल्द मदद पहुचाई जाए। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने प्रभावितों को मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र देने पर आभार सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य का व्यापार मण्डल की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य क्षेत्र के सक्रिय नेताओं में है। प्रभावितों को उनसे उम्मीद थी। उन्होंने प्रभावितों की पीड़ा को महसूस कर तत्काल मुख्यमंत्री से राहत पहुँचाने के लिए कहा है। जिससे व्यापार मंडल के महामंत्री मनमोहन निगलटिया, उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, सचिव अफसर अली, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी ने आभार जताया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page