भवाली की रामलीला में अंगद रावण संवाद से मेघनाथ तक का हुआ मंचन

ख़बर शेयर करें

भवाली की रामलीला में अंगद रावण संवाद से मेघनाथ तक का हुआ मंचन

भवाली। नगर की आदर्श रामलीला में सोमवार को नवम दिवस की रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद से लेकर मेघनाथ से जुड़े प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, डी ऐन आर्या रहे। रामलीला के दौरान अंगद ने रावण की सभा में पहुंचकर उसे भगवान राम की शरण में जाने की सलाह दी, लेकिन रावण ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद युद्ध के प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से दर्शक पहुंचे। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, कैलाश चन्द्र सुयाल, संजय जोशी, पवन भाकुनी, अभिषेक मेहता, अमित पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  एसपी सिटी ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पतालमोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में युवक गंभीर घायल, स्कूटी चालक फरार

You cannot copy content of this page