राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता पर क्षेत्रवासियों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
भवाली। नगर की दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर भवाली क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियों की सफलता से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। वहीं जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नगर पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार की पुत्री अर्पिता पंकज तथा दुगई स्टेट, भवाली निवासी जगदीश लाल की पुत्री अपर्ना
रानी ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण करना दोनों की मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी का परिणाम है।दोनों बेटियों की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने कहा कि अर्पिता और
अपर्ना रानी ने अपनी मेहनत से परिवार के साथ ही पूरे भवाली क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने दोनों बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन करें। उनकी उपलब्धि पर नगर में भी खुशी का माहौल है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

