भवाली गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ख़बर शेयर करें

गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में स्वतंत्रता दिवस 2023 धूमधाम से मनाया गया प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा बरगली के कुशल नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रातः 7:00 बजे छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने एक भव्य प्रभात फेरी निकाली जिसमें मेजर के सी लोहुमी सेकंड ऑफिसर भगत नेगी श्री रामपाल अमित भास्कर ललित देवेश पनेरु दीपचंद कौशल श्रीमती सुप्रिया मीनाक्षी विनोद माया सहित समस्त अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे प्रधानाचार्य ने भवाली चौराहे पर स्थित पंत मूर्ति में माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही हम सब भारतीय हैं जीत गया गया विद्यालय मेंश्रीमती हिमानी पांडे प्रबंधक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि सार्जेंट सेवानिवृत्त श्री महेश चंद जोशी का शॉल ओड़ाकर तथा सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया गया साथ ही लांस् नायक गौरव भट्ट का स्वागत किया गया इस अवसर पर पूर्व कैडिट संदीप तथा लक्ष्मी हिमांशु और माही कनवाल को भी सम्मानित किया गया प्रवक्ता श्री ललित ने मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलन कराया जिसमें प्रधानाचार्य प्रबंधक सभी अतिथियों तथा संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया प्रवक्ता श्री अरुण जोशी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा वर्गली ने शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया सभा को श्री राजन लाल उप सचिव शिक्षक अभिभावक संघ श्रीमती गंगा आर्य लांसनायक गौरव आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम तथा भाषण प्रस्तुत किये कार्यक्रम का संचालन मेजर केसी लोहुमी ने किया इस अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसदौरान हितेश साह आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page