भवाली उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में कानून के साथ संघर्ष में बच्चों पर स्तरीय परामर्श (सीआईसीएल) रोकथाम के लिए कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा

ख़बर शेयर करें


उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली में कानून के साथ संघर्ष में बच्चों पर स्तरीय परामर्श (सीआईसीएल) रोकथाम, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, विचलन और हिरासत के विकल्प के विषय पर दिनांक 13 अगस्त (रविवार) को प्रातः 9ः00 बजे से उजाला भवाली में अकादमी स्थित ऑडिटोरियम में कॉन्फ्रेन्स का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मा0 मुख्य न्यायमूर्ति एवं मा0 न्यायामूर्तिगण, अपर मुख्य सचिव,उत्तराखण्ड शासन,पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड, सहित राज्य के विभिन्न जिलों के जिला न्यायाधीशगण एवं अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण तथा अन्य विभागीय अधिकारियों सहित लगभग 120 से अधिक अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page