भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों के लिए करे आवेदन

ख़बर शेयर करें

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां टेलीकॉम और फाइनेंस विभाग में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 15 अप्रैल 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 07 मार्च 2026 थी।

टेलीकॉम स्ट्रीम, पद : 95

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फाइनेंस स्ट्रीम, पद : 25

योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) हो।

वेतन : 24,900 से 50,500 रुपये।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच हो। आयु सीमा की गणना 07 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आवेदन प्रक्रिया

●भारत संचार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (bsnl.co.in/en) पर जाएं। होमपेज पर About Us में ‘Career’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटफिकेशन Direct Recruitment of Senior Executive Trainee (Telecom & Finance) in BSNL from external candidates दिखाई देंगा। इसके नीचे Click here for Last Date Extension Letter पर क्लिक करे। खुलने वाले पेज पर तिथि बढ़ने से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

● अब पिछले पेज पर वापस आएं और इसके नीचे Click here for details पर क्लिक करें।

●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Link for Registration के नीचे https://externalexam.bsnl.co.in/ लिंक पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page