भवाली। श्रावण मास के प्रथम दिन सोमवार को नगर के पौराणिक शिवालय में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्त भोर पहर से मंदिर पहुंचे। बोल बम के जयकारों के बीच भक्तों ने बाबा का विधिवत पूजन अर्चन किया। पौराणिक देवी शिव मंदिर, कैची धाम, गागर शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने महादेव पर गंगाजल और बेल पत्र अर्पित कर सुख समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना की। सोमवार को भोर पहर से ही शिवालय हर हर महादेव के जयकारों की गूंज उठे। पुजारी दीपेश कपिल ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया। उन्होंने बताया कि हाथों में जलाभिषेक के लिए गंगा जल से भरा लोटा और पुष्प तथा बेलपत्र लिए भक्तों की कतार और जयकारों की गूंज वातावरण को भक्तिमय बनाया। प्रथम सोमवार को दर्शन के लिए भक्त दूर दराज से पहुंचे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

