भवाली नगर पॉलिका ने विद्यालयों घरों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका ने नगर प पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया। गुरूवार को नगर के विभिन्न विघालयों व कालोनियों में तिरंगे दिए गए। नगर पालिका सभासद किशन अधिकारी, विनोद तिवाडी, सुनील मेहता, पूजा भारती, मुकेश कुमार, ममता बिष्ट,नाजमा खान ने वार्डो में तिरंगा पहुंचा कर सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वाहन किया। उधर नगर के विघालयों मे हर घर तिरंगा लगाने को पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं को तिरंगा देकर अपने घरों में फहराने को कहा गया। इस दौरान रमेश भट्ट, संजय आर्या, कन्नू नैनवाल,रोहित आर्या, समाजसेवी जीवन पांडे आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page