- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल भवाली। तल्ला रामगढ में सलिया के पास डंपर चालक ने युवती संग छेड़छाड़ कर दी थी। जिसके बाद युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के विरूद्ध मकदमा दर्ज किया। वही मंगलवार को दर्जनों लोगों ने डंपर चालक की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली का घेराव किया।
पुलिस जानकारी के अनुसार हली, रातिघाट निवासी डूंगर सिंह ने तहरीर सौप बताया वह अपनी पुत्री के साथ तल्ला रामगढ़ आधार अपडेट करने तल्ला रामगढ गया था। जिसके बाद पुत्री वापस चली गई। रास्ते मे डंपर संख्या यूके 04 सीबी 1049 के चालक चंदन सिंह दरमवाल पुत्र नारायण सिंह निवासी भटेलिया ने उसकी पुत्री को जबरन डंपर में बैठाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसपर उन्होंने कोतवाली में तहरीर सौपी है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध धारा 354 का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को दर्जनों लोगो ने कोतवाली पहुँचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। जिन्हें कोतवाल हरपाल सिंह ने शांत कराया। भजापा मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती ने कहा कि भवाली कोतवाली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मित्र पुलिस का काम पुलिस द्वारा नही किया जा रहा है। बार बार पुलिस की भूमिका खराब हो रही है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के मुताबिक आरोपी चंदन सिंह दरमवाल के विरुद्ध धारा 354 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर 41अ का नोटिस तामील किया गया है। मामले की जाँच एसआई सिमरन को सौपी गई है। वही पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सम्मुख 164 के बयान दर्ज कराए जा रहे है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, अंकित पाण्डे, कुंदन चीलवाल, देवेंद्र बिष्ट, नरेश पाण्डे, प्रकाश आर्या, जुगल मठपाल, नंद किशोर पाण्डे, दिनेश जोशी, सुनील आर्या आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

