भवाली में भजापा कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
रविवार को तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह परिणाम मिला है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, मोहन सिंह बिष्ट, नीमा बिष्ट, जुगल मठपाल, भावना मेहरा, प्रकाश आर्या, नंद किशोर पाण्डे, भगवती सुयाल प्रगति जैन, वर्षा आदि कार्यकर्ता रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page