भवाली में भजन गायक सुशील गौतम के भजनों में झूमे लोग

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को नगर के रानीखेत रोड़ के पास भजन संध्या का आयोजन समस्त सेवादार बाबा नीब करौरी कैची धाम दिल्ली द्वारा किया गया। भजन प्रवाहक सुशील गौतम ने अपने सुंदर भजनों से सबकों झूमने पर मजबूर किया। दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या शुरू की गई। हनुमान, खाटू श्याम के भजनों ने सबका मन मोहा। भजन प्रवाहक सुशील गौतम ने कहा कि नीब करौरी बाबा का सिद्ध धाम है। यहां भक्तो को नई ऊर्जा मिलती है। कहा दूसरी बार नीब करौरी बाबा की कृपा से भजन संध्या करने का मौका मिला है। बाबा का आशीर्वाद रहा तो फिर जल्द भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भवाली भीमताल, नैनीताल, रानीखेत, गरमपानी, रामगढ़ के भक्तो ने भजन संध्या को सुना। इस दौरान विजय सिंघला, हंसराज रहेलान, सुभाष गोयल, शिरीष गुप्ता, मयंक शर्मा, सुनील जैन, नतनेश्वर त्यागी अंशुमान दाफोटी आदि लोग रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page