भवाली में पूजित अक्षत बंटना शुरू

ख़बर शेयर करें

रामभक्तों में नजर आ रहा है गजब का जोश – लोगों से 22 जनवरी को हर हाल में दीवाली मनाने की कर रहे हैं गुजारिश

नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल • तथा भवाली में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में जहां गुरुवार से अयोध्या से धर्माचार्य द्वारा पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र के साथ ही भगवान

मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्रजी के मंदिर का फोटो वितरण का श्रीगणेश कर दिया गया है। नैनीताल में सैनिक स्कूल वार्ड से इस पुनीत कार्य का श्रीगणेश किया गया। इस दौरान विहिप के नेतृत्व में रामभक्तों की ओर से घर- घर जाकर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया तथा 22 जनवरी (सोमवार) को घर-घर में दिए जलाने एवं बिजली की माला लगाने के लिए लोगों (श्री राम भक्तों) से निवेदन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष तथा मुख्य संयोजक प्रकाश नौटियाल समेत सह संयोजक तथा

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, बरिष्ठ भाजपा नेता व भाजयुमों के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा कुविवि डीएसबी ( परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह पडियार, भाजपा नगर के मंत्री संजय चंदेल समेत मीरा बिष्ट, तारा बोरा, लक्ष्मी भाकुनी, भावना पपने तथा नीमा अधिकारी ने भाग लिया। दूसरी ओर भवाली में राम भक्तों की ओर से सबसे पहले कैंची धाम से इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया। कैंची के साथ ही निगलाट तथा नानतिन बाबा आश्रम ने

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

भवाली के गांधी कालौनी में घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरण किया गया तथा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया तथा 22 जनवरी सोमवार) को घर-घर में दिए जलाने एवं बिजली की माला लगाने लिए लोगों (श्री राम भक्तों) से निवेदन किया गया। कार्यक्रम में कैलाश चंद्र सुयाल, प्रमोद सिंह बिष्ट, पंकज कुमार, आशु चंदोला, पवन भाकुनी, प्रशांत शर्मा, पारस, हर्षित सुयाल, भगवती सुयाल, राम सिंह सकलानी, दिव्यांशी, यशस्वनी, यशवर्धन तथा ललिता नैनवाल आदि भाग लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page