चुनाव से पहले शिक्षकों के तबादले होंगे

ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व शिक्षकों के बंपर तबादले हो सकते हैं। शिक्षा विभाग ने तबादला ऐक्ट के तहत बनी मुख्य सचिव समिति के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया। डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी तबादलों को लेकर अधिकारियों के साथ दो दौर की बैठक कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, तीन सौ से ज्यादा शिक्षक इन तबादलों के दायरे में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

डीजी शिक्षा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रांसफर ऐक्ट के तहत सालाना तबादलों के लिए व्यवस्था तय है। ऐक्ट के दायरे में न आने वाले मामले मुख्य सचिव समिति में रखे जाते हैं। इस संबंध में प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 2023-24 के तबादला सत्र में विभाग में करीब चार हजार प्रधानाचार्य, हेडमास्टर व शिक्षकों के तबादले हुए। पात्रता सूची और रिक्त स्थानों के 15 तबादलों की व्यवस्था से बड़ी संख्या में शिक्षकों को लाभ नहीं मिल पाया। इसके चलते बड़ी संख्या में शिक्षक धारा-27 के तहत आवेदन करते आए हैं। आवेदनों में ज्यादातर जरूरतमंद श्रेणी के हैं। अपनी, अपने पति-पत्नी या बच्चों के गंभीर रोग से ग्रस्त शिक्षकों के मामले ज्यादा है। दंपति, सैनिक समेत तबादला ऐक्ट में शामिल श्रेणियों के आवेदन भी हैं। इनका बारीकी से परीक्षण हो रहा है। पात्र पाए जाने वाले शिक्षकों के प्रस्ताव, समिति के समक्ष रखे जाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page